रिमझिम बारिश से गिरा एटा का तापमान, आसमान में रातभर गरजी बिजली
एटा, जून 11 -- जिले में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली। बीती रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश ने तापमान में छह डिग्री तक गिरावट ला दी। बुधवार रातभर हुई रिमझिम बारिश का असर गुरुवार सुबह तक देखने को मिला। शहर के मुख्य बाजारों, रिहायशी इलाकों समेत देहात क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों और फुटपाथों पर सुबह से लेकर दोपहर तक जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों, स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक भी परेशान देखे गए। इसके अलावा रात में चली तेज आंधी के कारण जिले के ग्रामीण इलाकों में आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर पेड़ और उनकी बड़ी टहनियां टूटकर गिर गईं।मौसम यह भी पढ़ें- हो जाइए तैयार! झारखंड में इस दिन से दस्तक देने जा रहा मानसून, IMD ने जारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.