जामताड़ा, मार्च 11 -- रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत कुंडहित, प्रतिनिधि।कुंडहित मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार शाम को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ है। 9 मार्च से क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान बादलों से ढका हुआ है। वहीं देर सुबह तक कोहरे की धुंध छाई रह रही है। दिन में बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली चल रही है। सोमवार रात को भी क्षेत्र में बारिश हुई है, कहीं-कहीं ओले गिरने की भी खबर मिल रही है। पिछले तीन दिनों से बदले मौसम के मिजाज और शाम को हो रही रिमझिम बारिश के दौर ने रफ्तार पकड़ रही गर्मी पर ब्रेक लगाया है। जिससे लोग हल्की राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि मौसम में हो रहे इस बदलाव के वजह से मौसमी बीमारियों के प्रकोप के बढ़ाने की आशंका बढ़ गई है। जानकारों के अनुसार लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज के दौरान बच्चों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.