गंगापार, फरवरी 4 -- रविवार को दोपहर बारा क्षेत्र में हुई रिमझिम बारिश एवं कोहरे से किसानों की चिंता बढ़ गई है।इससे दलहनी और तिलहनी फसलों को भारी नुकसान का अनुमान है जबकि गेहूं की फसल को लाभ पहुंचने की बात बताई जा रही है। किसानों के अनुसार इस समय अरहर,चना मटर,राई,अलसी आदि की फसलों में फूल और फल लगने लगे हैं। ऐसे समय में बरसात से फूल को नुकसान पहुंचेगा। उससे भी अधिक नुकसान कोहरे से होता है। कोहरे से न केवल फूल खराब हो जाते हैं बल्कि माहू नामक कीट से भारी नुकसान हो सकता है। इस संबंध में बीज गोदाम प्रभारी जसरा कमाल अहमद ने बताया कि बरसात और कोहरे से माहू लगते हैं किंतु यदि मौसम साफ हो जाता है तो नुकसान कम होने की संभावना रहती है। यदि माहू लगते हैं तो इमिडाक्लोप्रिड का छिड़काव करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.