रिषिकेष, मार्च 15 -- शहर में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बूंदाबादी के बाद सर्द हवाएं चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। आसमान को काले बादलों ने घेरे रखा। शाम करीब चार बजे फिर से रिमझिम बौछार पड़ी। महज दस मिनट तक इस बारिश को दौर चला। मौसम में बदलाव से लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ। घरों में दिन में भी लोगों कंबल को सहारा लिया। वहीं, रिमझिम बारिश और सुहाने मौसम की वजह से नगर क्षेत्र और आसपास के पर्यटन स्थलों की भी रौनक बढ़ गई। वीकेंड पर आसपास के राज्यों से यहां साहसिक पर्यटन और सैर-सपाटे के लिए पहुंचे पर्यटकों के चेहरे भी खुशनुमा मौसम में खिले दिखे। बदले मौसम के चलते शहर की सड़कें रात नौ बजे के बाद ही धीरे-धीरे सुनी भी होती भी दिखाई दी। लोगों ने ठंडक की वजह से जल्द ही घरों का रुख भी किया। वहीं, कई दिनों से आसमान में धूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.