रिमझिम बारिश के बाद भी उमस से नहीं मिली राहत
आजमगढ़, जून 26 -- मेंहनगर। गुरुवार दोपहर दो बजे के बाद मेंहनगर क्षेत्र में रिमझिम बारिश शुरू हुई। इसके बाद उमस बढ़ गई। जिससे लोग परेशान रहे। दिनभर चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस और अधिक महसूस हुई। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। वहीं, बिजली की लुकाछिपी से लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा समस्या दुकानदारों, छोटे बच्चों और महिलाओं को हुई। मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं होने से लोग परेशान नजर आए। यह भी पढ़ें- चुभती गर्मी ने किया बेहाल, पारा पहुंचा 41 पार यह भी पढ़ें- उमस से बेहाल कटिहार, अब झमाझम बारिश का इंतजार यह भी पढ़ें- दोपहर में सड़कें वीरान, बाजार से रौनक गायब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.