मुरादाबाद, सितम्बर 26 -- मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बारिश के रेड अलर्ट का असर दिखाई देना शुरू हो गया। मुरादाबाद में शुक्रवार आधी रात लगभग 1:30 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शनिवार सुबह की शुरुआत रिमझिम बारिश के बीच हुई। बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मुरादाबाद में राजकीय मौसम वेधशाला पर रात के 1:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 7 घंटे के दौरान 21 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया जिसकी वजह से स्कूली बच्चे बारिश के बीच स्कूल जाने से बच गए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर में 80 मिमी बारिश, 12वीं तक के स्कूल बंद मौसम विभाग ने जो संभावना जाहिर की है उसके मुताबिक दिन से शाम तक बारिश में तेजी बढ़ सकती है। शाम तक 40 मिलीमीटर या अधिक बारिश रिकार्ड...