उरई, जनवरी 24 -- उरई। शुक्रवार देर रात हुई रिमझिम बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर चलती रही। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुबारा से ठंड बढ़ने के चलते अधिकांश लोग बचाव किया। शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे के बाद कुछ समय के लिए सूरज के हल्के दर्शन जरूर हुए, लेकिन तेज हवा और बादलों की आवाजाही के चलते ठंड का असर बना रहा। शुक्रवार की रात हुई रिमझिम बारिश और शीतलहर के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर रात में हुई बारिश से शहर की सड़कों के किनारे कई स्थानों पर जल भराव हो गया। मौसम विभाग ने आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.