रिमझिम बारिश, उम्मीद से कम को लेकर किसान चिंतित
गंगापार, जुलाई 17 -- यमुनापार इलाके में मानसून की सुस्त चाल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद अधिकांश क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से खरीफ सीजन की बुवाई और धान की रोपाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखे पड़े हैं और किसान आसमान की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। भू-अभिलेख विभाग के अनुसार शुक्रवार को वर्षामापी केंद्रों में वर्षा शुन्य रही। लगातार कमजोर बारिश के कारण खरीफ फसलों की तैयारी प्रभावित हो रही है। मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी से पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए जा रही है। इसी के प्रभाव के कारण प्रयागराज और यमुनापार में 3 दिनों तक कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.