बुलंदशहर, जुलाई 1 -- जनपद में बुधवार को तड़के से शुरू हुई रुक-रुककर झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण तपिश से बेहाल लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि इस खुशनुमा मौसम के साथ ही नगर पालिका के दावों की पोल भी खुल गई। नगर पालिका के दावों की खुली पोल यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना, उमस ने किया परेशानआगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी। तेज हवाओं के साथ जनपद के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बारिश में बत्ती गुल, जगह-जग...