सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा बीआरसी से बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रिमझिम फुहारों के बीच रैली में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।रैली में बच्चों ने घर-घर विद्या दीप जलाएं, अपने बच्चे सभी पढ़ाएं, पढ़ी-लिखी लड़की घर की रोशनी, पढ़ेगा सिद्धार्थनगर, बढ़ेगा सिद्धार्थनगर और कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार जैसे गगनभेदी नारे लगाए। रैली कस्बे का भ्रमण करते हुए ब्लॉक में पहुंची, जहां ब्लॉक सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है और हर बच्चे तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। बीईओ महेंद्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.