मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मुजफ्फरनगर। जनपद और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने बादलों का डेरा बना रहा, जिसके बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश और तेज हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज कराई है। पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी के बाद, इस बदलाव ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को सुबह सवेरे अचानक मौसम से करवट बदली और तेज हवाओं से मौसम खुशगवार हो गया और ठंडक बन गयी तथा रिमझिम फुहार पड़ने लगी। तेज हवाओं के चलने से लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। बारिश की हल्की फुहारों के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य से कम नजर आई। दोपहर के समय फिर अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश हुई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई। शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर दुपहिया वाहन सवार अचानक आई बारिश से बचने के लिए लोग ...