मेरठ, दिसम्बर 31 -- वाराणसी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मेरठ की आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट की मेधावी छात्रा व जत्तीवाड़ा निवासी रणजीत सिंह व अनीता सिंह की बेटी रिमझिम भी प्रदेश स्तर पर छा गई है। कक्षा सात की छात्रा रिमझिम ने भूतापिय विद्युत संयंत्र पर अपना मॉडल बनाकर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पाया। साथ ही ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा शिक्षक संवर्ग में मेरठ मंडल ने प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाया और चल वैजयंती ट्रॉफी भी लगातार तीसरी बार अपने नाम की। इस उपलब्धि पर मंगलवार को जेडी ने शिक्षक व छात्रा को सम्मानित किया। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी में 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.