हापुड़, अप्रैल 5 -- हापुड़ का मौसम रविवार को पल-पल बदलता रहा। सुबह आसमान में बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दोपहर को आसमान से बादल छंटने के बाद धूप खिली। धूप के ज्यादा देर संपर्क में आने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि शाम को आसमान में फिर बादल छा गए, ठंडी हवाओं के साथ बारिश की बूंदे गिरी, जिससे मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से हापुड़ में मौसम पल-पल बदल रहा है। कभी तेज हवाएं, कभी बादल तो कभी बादलों के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। रविवार को भी मौसम का यहीं हाल रहा। सुबह आसमान में बादल छाए और साथ में ठंडी हवाएं चलती रही, इससे मौसम ठंडा महसूस होने लगा। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा, वैसे-वैसे ही मौसम साफ होने लगा। दोपहर में तेज हवाओं से बादल हट गए और धूप खिल गई। दोपहर में ज्यादा देर रूकने पर लोगों को गर्मी का अहसास होने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.