रिफ्यूजी कहने पर भड़का जसपुर का पंजाबी समाज
काशीपुर, सितम्बर 6 -- जसपुर, संवाददाता। कोटद्वार की एक महिला के पंजाबियों को कथित तौर पर रिफ्यूजी कहे जाने पर पंजाबी समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पंजाबी महासभा के कुमाऊं सचिव हरिओम सिंह के कार्यालय में पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोक अरोरा और नगराध्यक्ष सतीश अरोरा ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर एक महिला ने पंजाबी समाज के बारे में अनर्गल बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को रिफ्यूजी कहना गलत है। पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाबी समाज के बुजुर्गों ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की पंजाबी महासभा देश के विभाजन के दौरान भारत में रहकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई और देश के विकास में महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.