कटिहार, फरवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता फलका प्रखंड के हथवारा पंचायत अंतर्गत बालू टोला में फाइलेरिया उन्मूलन सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत प्रशासनिक सक्रियता का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विशेष रिफ्यूजल क्रैक अभियान चलाकर 48 घरों की कुल 238 आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा का शत-प्रतिशत सेवन कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल पर चलाया गया। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी फलका की सीधी निगरानी रही। अधिकारियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में फैली भ्रांतियां दूर हुईं और पूर्व में दवा लेने से इनकार कर चुके परिवार भी आगे आए। अभियान की सफलता में स्थानीय मुखिया श्रीमती भारती देवी और उनके पति गौतम मालाकार की सक्रिय भूमिका रही...