लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की बीटेक सीएसई छात्रों की स्टार बस्टर्स टीम ने 48 घंटे के प्रतिष्ठित रिफ्ट-2026 हैकाथॉन के वेब3 ट्रैक (लखनऊ) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह हैकाथॉन पीडब्ल्यू आईओआई की ओर से बेंगलुरु, नोएडा, लखनऊ और मुंबई में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें 8,000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑफलाइन व वर्चुअल दोनों माध्यमों से भाग लिया। एलयू की ओर से टीम की अगुवाई बीटेक सीएसई-एआई छात्र हर्ष प्रजापति ने किया, जबकि जतिन पांडे ने तकनीकी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी और अभियांत्रिकी संकाय के डीन प्रो. एसपी सिंह, प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.