रिफॉर्म उत्सव के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था में पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही को नई गति
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का व्यापक आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों को केंद्र में रखकर चलाए जा रहे विभिन्न प्रशासनिक व विकासात्मक सुधारों के प्रति जागरूकता लाने, जन-सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'रिफॉर्म उत्सव' का आयोजन 'पीपुल्स प्लान कैंपेन'- "सबकी योजना सबका विकास" के साथ एकीकृत रूप से किया गया। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के अपर सचिव आदित्य प्रकाश ने पूर्णिया जिले का दौरा कर विभिन्न स्थलों पर आयोजित ग्राम सभाओं में प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की। यह भी पढ़ें- पदमा में रिफॉर्म उत्सव का हुआ आयोजन अपर सचिव ने केनगर प्रखण्ड स्थित गंगेली पंचायत के पंचायत सरकार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.