विकासनगर, फरवरी 7 -- राज्य सभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने केंद्रीय बजट को 2047 का विजन बताया। शनिवार को विकासनगर के एक होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए राज्य सभा सांसद ने कहा कि पूरा बजट रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस बजट से मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिलेगी। बजट में युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप इकोसिस्टम और नवाचार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएंगी। केंद्रीय बजट की खूबियां बताते हुए राज्य सभा सांसद ने कहा कि बजट सिर्फ आय व्यय का दस्तावेज नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला एक दूरदर्शी और समावेशी रोडमैप है। बजट आत्मनिर्भर भारत, आर्थिक सुदृढ़ता और सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.