सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत का असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस की कमी के कारण जहां कई चाय ठेला और छोटे होटल बंद होने लगे हैं। वहीं गरीब परिवारों, अकेले रहने वाले बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी भी बढ़ गई है। शनिवार को शहर के कई चाय दुकानदारों और ठेला संचालकों ने गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण अपनी दुकानें बंद रखीं। गैस संकट के बीच बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिमडेगा बाजार में रिफाइन तेल की कीमत लगभग सात रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है। जबकि सरसों तेल में तीन रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है। हालांकि अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम फिलहाल सामान्य बताए जा रहे हैं।मेडिकल सेक्टर में अब तक नहीं बढ़ी है महंगाईअभी तक मेडिकल सेक्टर में दाम तो नहीं बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.