सिमडेगा, मार्च 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत का असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस की कमी के कारण जहां कई चाय ठेला और छोटे होटल बंद होने लगे हैं। वहीं गरीब परिवारों, अकेले रहने वाले बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी भी बढ़ गई है। शनिवार को शहर के कई चाय दुकानदारों और ठेला संचालकों ने गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण अपनी दुकानें बंद रखीं। गैस संकट के बीच बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिमडेगा बाजार में रिफाइन तेल की कीमत लगभग सात रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है। जबकि सरसों तेल में तीन रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है। हालांकि अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम फिलहाल सामान्य बताए जा रहे हैं। गैस की कमी का सबसे अधिक असर गरीब तबके पर पड़ रहा है। कई परिवारों में गैस खत्म होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.