बेगुसराय, अप्रैल 27 -- बीहट। रिफाइनरी थाना क्षेत्र में रिफाइनरी सड़क पर धत्ता मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मटिहानी के मुकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से मटिहानी से बीहट की ओर आ रहे थे। उसी दौरान बेगूसराय की ओर जा रही स्कॉर्पियो की चपेट में आकर दोनों जख्मी हो गए। परिजन दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय ले गए। दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो समेत भागने में सफल रहा। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत नाजुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...