रिफाइनरी में उत्साह के साथ मनाया गया इंडियनऑयल दिवस
मथुरा, सितम्बर 3 -- मथुरा रिफाइनरी में 67वां इंडियनऑयल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्टता, टीम भावना तथा इंडियनऑयल की निरंतर प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया। समारोह का नेतृत्व मुकुल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, मथुरा रिफाइनरी ने किया। समारोह का शुभारंभ प्रातः जिला चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर से हुआ। 100 से अधिक इंडियनऑयल कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मथुरा रिफाइनरी के कैंटीन क्षेत्र में मुख्य समारोह के दौरान केक काटा गया। इस अवसर पर मुकुल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने इंडियनऑयल दिवस को संगठन के प्रत्येक सदस्य के लिए गौरव का अवसर बताया। अग्रवाल ने टीम मथुरा रिफाइनरी की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इंडियनऑयल के उच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.