फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध वीराम न होने के कारण रिफाइंड के साथ ही खजूर व मेवों के दाम बढ़ रहे हैं। नवरात्र व ईद के त्योहार के पहले फलों के साथ ही मेवों के दाम बढ़ने के कारण लोगो में खासा रोष दिखाई दे रहा है। वहीं रिफाइंड कंपनियों द्वारा एक लीटर के साथ ही 700 एमएल की पैकिंग को भी बाजार में उतारा गया है। युद्ध के चलते बीते दिनों से बाहरी देशों से आने वाली सामग्री के दामों में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। बीते दिनों फलों के दाम बढ़ने के बाद अब इरानी पिस्ता के दाम भी बढ़ चुके हैं। दुकानदार राजीव पुरवार ने बताया कि जो इरानी पिस्ता बीते दिनों 28 सौ रुपये प्रति किलो बिक रहा था वह इस समय 32 सौ रुपये प्रति किलो पहुंच चुका है। जबकि काजू आठ सौ से नौ सौ रुपये, किसमिस चार सौ से पांच सौ, बादाम आठ सौ से 880 रुपये प्रति किलो हो चुका है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.