शामली, मार्च 18 -- थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत के साथ-साथ रिफाइंड और घी की कालाबाजारी भी देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बाजार में बाहर से आने वाले रिफाइंड और घी के दामों में भी अचानक बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ही गैस सिलेंडर की कमी के कारण रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं अब रिफाइंड और घी जैसे जरूरी खाद्य पदार्थों पर भी 5 से 10 रुपये किलो अथवा 15 किलो के टिन पर 100 रूपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। उपभोक्ताओं के अनुसार कुछ दुकानदारों द्वारा इस स्थिति का फायदा उठाते हुए कालाबाजारी की जा रही है।दूसरी ओर कुछ दुकानदारों का कहना है कि जो रिफाइंड और घी बाहर से आ रहा है, उसी पर कीमतें बढ़ाकर भेजी जा रही हैं, जिसके कारण उन्हें भी मह...