रिफाइंड के गोदाम में लगी आग, 40 लाख का सामान जला
एटा, अप्रैल 25 -- जीटी रोड स्थित रिफाइंड के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। जानकारी पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू लिया। पीड़ित के अनुसार आग से करीब 40 लाख का सामान जल गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग की मानें तो बिना फायर एनओसी के गोदाम में चल रहा है। जीटी रोड पर बासमंडी निवासी कुशाग्र जैन, प्रशांत जैन निवासी सिकंदरा आगरा का जीटी रोड पर रिफाइंड का गोदाम है। आगरा में भी रिफाइंड का काम है। बताया जा रहा है कि गोदाम में आग लग गई। धुंआ निकलता देख आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी गोदाम मालिक को दी। जानकारी पर पहुंचे पीड़ित ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.