प्रयागराज, मार्च 26 -- कच्चे माल की आपूर्ति में परेशानी के कारण रसोई महंगी होती जा रही है। तेलों के दाम धीरे-धीरे करके बढ़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से रिफाइंड आयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिन में फिर से तेजी आ गई है। सोयाबीन रिफाइंड 15 लीटर 2280 रुपये की जगह 2340 रुपये हो गए हैं। इसी तरह पॉम आयल 15 किलो 2350 रुपये से बढ़कर 2420 रुपये हो गया है। वहीं सरसों का तेल भी 2540 रुपये टीन से बढ़कर 2600 रुपये हो गया है। इसके अलावा पॉलीथिन का दाम भी बढ़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...