गौरीगंज, मार्च 27 -- अमेठी, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रहे युद्ध जैसे हालातों का असर अब जिले की बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पैकेजिंग और ब्रांडेड उत्पादों की कीमतों में 10 से 25 प्रतिशत तक का इजाफा देखा जा रहा है। रिफाइंड तेल, सोयाबीन और पॉलिथीन समेत कई जरूरी वस्तुओं के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। पहले 130 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला रिफाइंड तेल अब बढ़कर 150 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं 15 लीटर का डिब्बा जो पहले लगभग 2150 रुपए में मिलता था, अब करीब 2300 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं सरसों का तेल भी 160 रुपये से बढ़कर 170 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। सोयाबीन की कीमतों में भी उछाल आया है। जो 70 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। सूखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.