प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कंधईपुर निवासी अतुल प्रताप सिंह के साथ साइबर अपराधियों ने रिफंड पॉलिसी का झांसा देकर बैंक खाते से 24 हजार 111 रुपये की ठगी कर ली। धूमनगंज थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।अतुल प्रताप सिंह की तहरीर के मुताबिक, 21 अप्रैल को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को तथाकथित कंपनी का प्रतिनिधि बनाया और रिफंड पॉलिसी का झांसा दिया। इसके बाद शातिर ने गूगल मीट पर मीटिंग कर अतुल प्रताप से बैंक डिटेल ले लिया और बैंक खाते से ऑनलाइन रुपये ट्रांजक्शन कर लिया। साइबर ठगी की जानकारी होने पर अतुल प्रताप सिंह ने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.