रिफंड के नाम पर युवती से पांच लाख रुपये की ठगी
गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। ऑनलाइन सामान रिफंड करने के नाम पर जालसाज ने महिला से पांच लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-40 निवासी चंद्रलिखा पूर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2026 में उन्होंने ऐप से किचन कंटेनर्स ऑर्डर किए थे। पांच मई को सामान की डिलीवरी हुई, लेकिन वह वेबसाइट पर दिखाए गए उत्पाद से बिल्कुल अलग था। सामान वापस करने और रिफंड पाने के लिए पीड़ित ने फेसबुक और गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। 12 मई को उन्हें फेसबुक पर एक मोबाइल नंबर मिला। पीड़ित ने जब उस नंबर पर कॉल की तो ठगों ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद आरोपियों ने रिफंड प्रक्रिया के बहाने पीड़ित के बैंक खाते की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। खाते पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.