रामपुर, जून 5 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट वापस न लेने पर पति ने घर में घुसकर महिला पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के बाद तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने किसी तरह से सूचना दी तो पति तमंचा-कारतूस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तमंचा-कारतूस कब्जे में लेने के बाद आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गणेशपुर कालोनी निवासी एक महिला का अपने पति अतीक अहमद से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसका पति उसके घर में घुस आया है। रिपोर्ट वापस न लेने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। अब तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना पर दारोगा अमित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच अतीक अहमद तमंचा व कारतूस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस बर...