बांदा, मार्च 30 -- अतर्रा, संवाददाता। सामान उतारकर लौट रहे ट्रैक्टर मालिक की दबंगों ने पिटाई कर दी। उसने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई तो गुस्साए दबंग लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि पिता-पुत्रों समेत पांच लोगों ने उसे बाल पकड़कर घसीटा और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घायल हालत में उसने थाने में दोबारा तहरीर दी तो पुलिस ने भगा दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला सहित पांच के खिलाफ दंगा व घर में घुसकर हमला करने, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। अतर्रा थाने के बल्लान गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र लल्लूराम यादव ने बताया कि पांच दिसंबर को बदौसा थाने के ग्राम चंदौर अपने ट्रैक्टर-ट्राली से दरवाजे आदि उतारने गया था। लौटते समय चंदौर के ही लवलेश, उसका भाई कमल कुमार, मां संपत, लाला, विजय पाल ने रोक लिया। सभी ने मामूली बात प र गाली-गलौज करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.