मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को बैठक हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गौ रक्षा आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों के संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल 02 अप्रैल को जिलाधिकारी से भेंट करेगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ रक्षा हेतु किए गए शांतिपूर्ण आंदोलन को लेकर कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कहा कि रिपोर्ट निरस्तीकरण की मांग की जाएगी। बैठक में रोहन समेत निर्णय टोली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.