रिपोर्ट निगेटिव आ रही है कह कर विधायक से मांगे 3.50 लाख रुपये
पीलीभीत, जुलाई 19 -- बीसलपुर। भाजपा विधायक विवेक वर्मा को फोन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर पार्टी के कार्यक्रम के लिए धनराशि मांगे जाने का मामला सामने आया। हालांकि भाजपा विधायक की सतर्कता से पूरा मामला पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संज्ञान में आ गया। मामले में विधायक ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। बीसलपुर विधायक के पास 16 जुलाई को सुबह करीब साढे नौ बजे एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। इसमें किसी नीरज नाम के शख्स ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कराने के लिए मोबाइल पर संपर्क किया। संबंधित शख्स ने कहा कि आपकी रिपोर्ट बहुत निगेटिव आ रही है। विधायक के मुताबिक उन्होंने सोचा कि पिता जी की वजह से कोई रिपोर्ट निगेटिव आने की बात है। इस बीच फोन पर संवाद के दौरान आवाज कटती रही। उधर से कहा गया कि नेटवर्क आने पर कॉल कर लें। इसके बाद फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.