गोपालगंज, मार्च 7 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 681 मध्य विद्यालयों में से 30 विद्यालयों ने अब तक प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम से संबंधित रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट नहीं की है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा विज्ञान व गणित के शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।जानकारी के अनुसार 27 व 28 फरवरी को प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसके बाद सभी विद्यालयों को एमआईपी 3.10 के तहत कार्यक्रम की प्रगति पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद 30 विद्यालयों द्वारा जानकारी अपडेट नहीं की गई है। विभाग का कहना है कि निर्धारित समय के बाद भी रिपोर्ट अपडेट नहीं करना शैक्षणिक गतिविधियों में लापरवाही को दर्शाता है। ऐसे में सं...