कन्नौज, जनवरी 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने अपने पति पर तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए जानमाल की धमकी देने की शिकायत की है। फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थानांतर्गत मोहल्ला पाठक निवासी साक्षी गुप्ता ने बताया कि उसकी शादी छिबरामऊ के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी सागर के साथ 17 नवंबर 2021 को हुई थी। परिजनों ने शादी में लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रूपये और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया गया। यहां तक कि उसे कई बार जान से मारने का ...