रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर रोका अंतिम संस्कार, हंगामा
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- कोतवाली क्षेत्र के पुरैना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव वापस आने पर खूब हंगामा हुआ। मायके पक्ष ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव वापस गांव पहुंचा तो मायके वालों ने तहरीर पर कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस के रिपोर्ट दर्ज कर लेने और समझाने पर देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुरुवार देर रात लुधौरी के पुरैना गांव निवासी धर्मसिंह की 24 वर्षीया पत्नी फूलकुमारी की तबीयत खराब हो गई। ससुराल वाले उसे सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दौरान इलाज फूलकुमारी की मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.