बाराबंकी, अप्रैल 12 -- त्रिवेदीगज, संवाददाता। थाना लोनी कटरा क्षेत्र में कल सादुल्लापुर और गौरव उस्मानपुर व बीरमपुर में आग लगने से शनिवार को गेहूं की फसल कर राख हो गई थी। इस अग्निकाण्ड में करीब 40 किसानों की 200 बीघा गेहूं की फसल जल गई थी। रविवार को विधायक हैदरगढ़ व तहसील प्रशासन की टीम गांव पहुंच किसानों से मुलाकात कर उन्हें नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत रविवार को उप जिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह और क्षेत्राधिकारी समीर सिंह, थाना अध्यक्ष अक्षय कुमार मौर्य के साथ पीड़ित किसानों के बीच पहुंचे। किसानों के साथ खेत पहुंचे तो किसानों की बर्बादी बयां करती खेतों में पड़ी राख देख सभी दंग रह गए। विधायक रावत ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व विभाग की टीम एक-एक सभी किसान व उनकी कितने बीघे गेहूं...