बलरामपुर, मई 21 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय महात्मा गोपाल दास स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नर्सरी से उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिपोर्ट कार्ड और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर सफलता की खुशी और आगे बढ़ने का उत्साह साफ दिखाई दिया। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, अनुशासित और सक्षम नागरिक बनाना है। यह भी पढ़ें- वार्षिक परीक्षफल वितरित, मेधावी किए सम्मानित विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं...