रिपोर्ट : भारत में जरूरत के मुकाबले बेहद कम हो रहे अंग प्रत्यारोपण
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- भारत में अंग प्रत्यारोपण की उपलब्धता जरूरत के मुकाबले बेहद कम है। 2021 में हृदय, फेफड़े, लीवर और किडनी प्रत्यारोपण की मांग का बहुत छोटा हिस्सा ही पूरा हो सका। वहीं, 2040 तक इनकी जरूरत और तेजी से बढ़ने का अनुमान है। यह जानकारी नई रिपोर्ट में सामने आई है जो द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया पत्रिका में प्रकाशित हुई। रिपोर्ट में पाया गया कि 2021 में देश में हर साल 1,25,894 किडनी, 1,84,542 लीवर, 83,841 हृदय और 11,253 फेफड़े के प्रत्यारोपण की जरूरत थी। लेकिन 2021 के दौरान हृदय प्रत्यारोपण की केवल 0.2 प्रतिशत, फेफड़े की 1.2 प्रतिशत, लीवर की 1.5 प्रतिशत और किडनी की 7.2 प्रतिशत जरूरत ही पूरी हो सकी। वर्ष 2040 तक भारत में हर साल 1,43,722 किडनी, 2,10,649 लीवर, 95,711 हृदय और 12,846 फेफड़े प्रत्यारोपण की जरूरत होगी. यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.