नई दिल्ली, जुलाई 24 -- भारत में टेक्स्ट मैसेज (एसएमएस) के जरिए होने वाली ठगी के मामलों में 146 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इससे पता चलता है कि देश में डिजिटल धोखाधड़ी का तरीका तेजी से बदल रहा है और अब ठग लोगों को झांसा देकर ठगी करने के नए तरीके अपना रहे हैं। यह जानकारी धोखाधड़ी का पता लगाने वाली कंपनी बायोकैच की डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड ट्रेंड्स इन इंडिया 2026 रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), मोबाइल बैंकिंग, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के तेजी से बढ़ने के कारण भारत में डिजिटल धोखाधड़ी का दायरा भी तेजी से बढ़ा। अब ठग बड़ी संख्या में ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

ठगी के नए तरीके रिपोर्ट में कहा गया कि अब ठग कम मामलों में, लेकिन अधिक रकम वाले लेनदेन को निशाना बना रहे हैं...