नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- भारत को वर्ष 2021 से अब तक जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े क्षेत्रों में करीब 31 अरब डॉलर का इक्विटी निवेश मिला। हालांकि, इस निवेश का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बिजली, कम कार्बन वाले ईंधन और परिवहन क्षेत्र में गया। इसके चलते विनिर्माण, कचरा प्रबंधन और कृषि जैसे क्षेत्रों में निवेश काफी कम रहा। यह जानकारी बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) की संयुक्त रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, भारत को जलवायु परिवर्तन से निपटने और पर्यावरण के अनुकूल अर्थव्यवस्था बनाने के लिए वर्ष 2070 तक कुल 22 से 24 लाख करोड़ डॉलर के निवेश की जरूरत होगी। इसका मतलब है कि हर साल करीब 500 अरब डॉलर निवेश करना होगा।रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 से अक्तूबर 2026 के बीच बिजली और कम क...