रिपोर्ट : बीमारियों के साथ गर्भधारण करने से गर्भपात का खतरा बढ़ा
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- अगर कोई महिला गर्भधारण की शुरुआत पहले से मौजूद लंबे समय से चली आ रही शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के साथ करती है, तो उसमें गर्भपात का खतरा 20 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है। ऐसी महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान तेज मितली और उल्टी की समस्या का खतरा भी 69 प्रतिशत अधिक पाया गया। द लांसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में पाया गया कि गर्भधारण से पहले दो या उससे अधिक स्वास्थ्य समस्याओं वाली महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान चिंता और अवसाद का खतरा करीब चार गुना अधिक पाया गया। जिन महिलाओं को कई लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं थीं, उनमें नसों में खून का थक्का बनने का खतरा बिना किसी ऐसी बीमारी वाली महिलाओं की तुलना में दो गुना से अधिक था। इन महिलाओं में प्री-एक्लेम्पसिया यानी गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.