नई दिल्ली, जुलाई 31 -- दुनिया भर में एचआईवी/एड्स पर नियंत्रण के लिए चल रहे अभियान को बड़ा झटका लगा। संयुक्त राष्ट्र के एचआईवी/एड्स कार्यक्रम (यूएनएड्स) की नई रिपोर्ट में दावा किया कि वैश्विक फंडिंग में भारी कटौती के कारण कई देशों में इलाज और रोकथाम के कार्यक्रम प्रभावित हुए। इससे 2030 तक एड्स खत्म करने का लक्ष्य खतरे में पड़ गया। रिपोर्ट के अनुसार, नए एचआईवी संक्रमण और एड्स से होने वाली वार्षिक मौतें पिछले 30 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। निम्न और मध्यम आय वाले देशों में हर साल 21.9 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की जरूरत पड़ेगी। लेकिन 2025 में केवल 17.6 अरब डॉलर ही उपलब्ध हो सके। इनमें से 59 प्रतिशत राशि संबंधित देशों ने अपने संसाधनों से जुटाई। इसके बावजूद 4.3 अरब डॉलर की कमी रह गई।

महिलाएं, लड़कियां और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित...