रिपोर्ट: मैटर्निटी लीव खत्म के बाद 25% भारतीय महिलाएं छोड़ देती हैं नौकरी
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- भारत में मां और पिता को मिलने वाली पैरेंटल लीव के बीच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंतर है। ग्लोबल हायरिंग और पेरोल प्लेटफॉर्म Deel की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, मैटर्निटी लीव खत्म होने के छह महीने के भीतर 25% भारतीय महिलाएं अपनी नौकरी छोड़ देती हैं। पुरुषों के मामले में यह आंकड़ा 20% है। हालांकि, यह ग्लोबल रेशियो से कम है। दुनिया भर में 30% महिलाएं और 23% पुरुष छुट्टी के बाद छह महीने के भीतर नौकरी छोड़ देते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मां औसतन 130 वर्किंग डेज यानी करीब 26 सप्ताह की छुट्टी लेती हैं, जबकि पिता को औसतन सिर्फ 7 दिन की लीव है। इस मामले में भारत से आगे केवल ब्रिटेन है, जहां मां और पिता की छुट्टी के बीच अंतर 19.5 गुना है। भारत में यह अंतर 18.6 गुना है। यह भी पढ़ें- आधी आबादी की 4 सर्विस सेक्टर में आधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.