रिपोर्ट: बांग्लादेश में छह माह में साप्रंदायिक हिंसा की 257 घटनाएं
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- बांग्लादेश में इस साल के शुरुआती छह महीनों में साप्रंदायिक हिंसा की 257 घटनाएं हुई हैं। इस दौरान 40 घटनाओं में 44 लोगों की जान गई है। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पांच घटनाओं में महिलाओं के साथ यातना, दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आए। वहीं दस घटनाओं में अपहरण, जबरन वसूली या यातना शामिल थी। 42 घटनाओं में हमले, जान से मारने की धमकी या प्रताड़ना की घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि 62 घटनाओं में धार्मिक स्थलों पर हमले, मूर्तियों को क्षति पहुंचाना, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं शामिल थीं। धार्मिक स्थलों की जमीन पर कब्जा या कब्जे की कोशिश के 15 मामले सामने आए थे। हमलों के दौरान अल्पसंख्यक समुदायों के घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और धार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.