रिपोर्ट: देश के 178 जलाशयों में क्षमता का सिर्फ 63 फीसदी पानी
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- देश के जलाशयों का जलस्तर घटकर कुल क्षमता का 63 फीसदी रह गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। देश 178 प्रमुख जलाशयों में एक सप्ताह के दौरान 5.07 अरब घन मीटर (बीसीएम) पानी की कमी दर्ज की गई है। पूर्वी भारत में स्थिति बेहतर है। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण भारत में जल स्तर सामान्य से करीब 47 प्रतिशत नीचे पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक,12 नवंबर को इन जलाशयों में 116.854 बीसीएम पानी उपलब्ध था, जबकि पांच नवंबर को यह मात्रा 121.926 अरब घन मीटर दर्ज की गई थी। इस दौरान जलाशय अपनी कुल क्षमता के लगभग 66 प्रतिशत तक भरे हुए थे। 178 जलाशयों की कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता 184.762 बीसीएम है। वर्तमान में इनमें पिछले साल की तुलना में 49.247 बीसीएम और सामान्य स्तर की तुलना में 28.957 बीसीएम पानी कम है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.