नई दिल्ली, जून 7 -- देश के इतिहास में पहली बार कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 2.3 से घटकर 1.9 पर आ गई है। वहीं दिल्ली में प्रजनन दर फिनलैंड से कम 1.2 हो गई है। घटती प्रजनन दर पर अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने कहा है कि भारत में कम होती प्रजनन दर चिंता का विषय है। ब्रिटिश मैगजीन द इकोनॉमिस्ट ने आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014 में एक महिला औसतन 2.3 बच्चों को जन्म दे रही थी। ग्रामीण भारत में ये दर 2.5 से गिरकर 2.1 जबकि शहरी भारत में ये दर 1.8 से घटकर 1.5 रह गई है। भारत में जन्म दर ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गई है। वर्ष 2014 में 43 फीसदी पहले बच्चों का जन्म जीवित होता था। वर्ष 2024 में इसमें सुधार हुआ और ये बढ़कर 66.4 फीसदी हो गया। वर्ष 2014 में सरकारी अस्पतालों में 52 फीसदी जन्म हुआ, 2024 म...