हाथरस, अगस्त 21 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के ऊसवा में शुक्रवार की तड़के रिपेयर करते समय इंजन का प्हील फट गया। इससे इंजन ठीक कर रहे किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में इंजन मालिक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव ऊसवा निवासी रामकिशन 55 पुत्र सियाराम खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। वह इंजन रिपेयरिंग का काम भी जानते थे। शुक्रवार की तड़के वह गांव के ही दीपक पुत्र रामबाबू के इंजन की रिपेयरिंग करने गए थे। दोनों लोग इंजन की रिपेयरिंग के काम में लगे थे। इसी दौरान अचानक इंजन का व्हील फट गया। हादसे में रामकिशन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दीपक घायल हो गया। घायल दीपक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ...