नैनीताल, मार्च 26 -- नैनीताल। तल्लीताल निवासी मुकेश साह को अपना 2023 में खोया आईफोन स्थानीय रिपेयरिंग शॉप पर मिला। दुकानदार बिना आईडी या बिल के फोन का 'आईक्लाउड लॉक' तोड़ रहा था। पहचान की पुष्टि के बाद फोन तो मिल गया, लेकिन वह क्षतिग्रस्त है। पीड़ित ने पुलिस से जांच की मांग की है ताकि फोन के पिछले तीन वर्षों के उपयोग और संदिग्धों का पता चल सके। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.