सीतामढ़ी, दिसम्बर 7 -- सीतामढ़ी। रिपु कुमार हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को ग्रामीणों ने मामले में नामजद आरोपी संजीव कुमार के पिता प्रमोद कुमार को पकड़कर मेहसौल थाने के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि प्रमोद राय से पूछताछ की जा रही है, उनसे हत्या से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली जा रही है। जानकारी के अनुसार भिसा निवासी रिपु कुमार की हत्या के मामले में परिजनों द्वारा राम नगीना राय के पुत्र नीतिश कुमार और प्रमोद राय के पुत्र संजीव कुमार सहित अन्य को आरोपित किया था। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी आक्रोश के बीच मृतक के पिता सीताराम राय अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रमोद राय को पकड़कर थाने...